Skip to main content

कच्चे आम की गुड़ वाली खट्टी मीठी चटनी | Mango Chutney Recipe | Raw Mango Chutney with Jaggery Recipe in Hindi

 कच्चे आम की गुड़ वाली खट्टी मीठी चटनी -  मैंने यह कच्चे आम की खट्टी मीठी चटनी बनाने के लिए गुड़ और सूखी लाल मिर्च भी डाली है जिससे यह चटनी खट्टी मीठी और तीखी बनी है ओर बहुत ही अच्छा स्वाद आया है . अगर आप तीखा खाना पसंद करते हैं तो आप अपने हिसाब से चटनी में सूखी लाल मिर्च मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते हैं।  .इस चटनी को रोटी पराठे के साथ खाइये बहुत ही बढ़िया स्वाद आता है . इस चटनी को बनाकर आप एक हफ्ते तक फ्रिज में रखकर खा सकते हैं .

मैंने यह कच्चे आम की खट्टी मीठी चटनी बनाने के लिए गुड़ और सूखी लाल मिर्च भी डाली है जिससे यह चटनी खट्टी मीठी और तीखी बनी है ओर बहुत ही अच्छा स्वाद आया है . एक बार इस तरह कच्चे आम की गुड़ वाली खट्टी मीठी चटनी बना कर तो देखिए बिना सब्जी के भी चार रोटियां खाएंगे -  अगर आपको कच्चे आम का अचार पसंद है तो आपको कच्चे आम की यह खट्टी मीठी चटनी का स्वाद जरुर पसंद आएगा।|  तो सबसे पहले  कच्चे आम की गुड़ वाली खट्टी मीठी चटनी में लगने वाली सामग्री देख लेते हैं -

कच्चा आम - 1
गुड़ - 1 टुकड़ा 
साबुत लाल सुखी मिर्च - 2
नमक - स्वादनुसार 
तो यह देखिये मैंने मिक्सर जार लिया इसमें साबुत लाल मिर्च, गुड़, कच्चा आम और नमक दाल दूंगी और चटनी पीस लूंगी . चटनी को पीसने के लिए अलग से पानी नहीं डालना है क्योंकि गुड़ की चासनी ही काफी हो जाएगी .
तो यह देखिये चटनी बहुत अच्छे से पिस गयी है आप चटनी का रंग  देखिये गुड़ और लाल मिर्च के कारण कितना अच्छा लग रहा है तो अब में इस चटनी को एक सर्विंग कटोरी में निकाल लेती हूँ.  


खाने के साथ अगर कच्चे आम की चटनी मिल जाए तो उसका स्वाद और दोगुना हो जाता है। अभी कच्चे आम मार्किट में मिलने शुरू हो गए हैं तो आप भी इस रेसिपी को जरूर बनाकर देखें आपको इसका स्वाद बहुत पसंद आएगा . और यह मेरे यूट्यूब चैनल है  Vaishali Kahale  इसको भी सब्सक्राइब करना न भूलें.



Comments