Skip to main content

कच्चे आम और हरे धनिये की हरी चटनी | कैरी हरे धनिये की चटनी | Raw Mango chutney | how to make Raw Mango chutney

गर्मियो का मोसम शुरू होते ही कच्चे आम मिलना शुरू हो जाते हैं कच्चे आम की चटनी, अचार और पना यह तीन चीजे कच्चे आम की बहुत ही फेमस हैं तो आज मैं वैशाली कहाले बना रही हूँ कच्चे आम की चटनी वो भी हरे धनिया के साथ.
साथ ही मैंने थोड़ा इसमें सरसों का तेल भी डाला है जिससे चटनी का स्वाद तो बढ़ता ही है और यह आम की चटनी ज्यादा दिनों तक खराब नहीं होती है. वैसे अगर आप सरसों का तेल चटनी में ना डालना चाहें तो रहने दे सकते हैं . तो चलिए सबसे पहले कच्चे आम और हरे धनिये की हरी चटनी में लगने वाली सामग्री देख लेते हैं .
  1. कच्चा आम -1 
  2. हरा धनिया - 1 कप
  3. हरी मिर्च - 2
  4. सरसों तेल - 2 चम्मच 
  5. जीरा - 1 चम्मच 
  6. नमक - स्वादनुसार 
और आप अपनी पसंद की चीजें जैसे (पुदीना, लहसुन) भी इस चटनी में डाल सकते हैं | तो चलिए देखते हैं मैंने किस तरह से यह कच्चे आम की हरी चटनी बनाई है .


तो यह देखिए एक मिक्सर जार (छोटे वाला ) लिया है इसमें सबसे पहले छिलकर रखे हुए कच्चा आम, हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा और नमक डाल दूंगी ओर बिना पानी डालें सभी चीजों को पीस लूंगी. मैं चटनी को पतला नहीं बना रही हूँ मुझे यह थोड़ी गाढ़ी गाढ़ी अच्छी लगती है  अगर आपको थोड़ी सी इसे पतला रखना है तो आप इसमें पानी भी मिला सकते हैं . 

 तो यह देखिये चटनी बड़े अच्छे से पीस गयी है ओर आप चटनी का रंग देखिये कितना हरा है.  तो अब में इसे एक कटोरी में निकल लूंगी .  

अब मैं इसमें सरसों का तेल मिला दूंगी जैसे मैंने सरसों के तेल को ठंडा ही मिलाया है आप चाहे तो गर्म करके भी चटनी में जीरे के साथ तड़का भी लगा सकते हैं . 


तो यह देखिये कच्चे आम की हरी चटनी बन कर तैयार है खाने के लिए  इसे आप रोटी, पराठे के साथ खा सकते हैं और इस चटनी को आप ब्रेड के ऊपर स्प्रेड करके भी खा सकते हैं मैंने इसमें पानी नहीं डाला है तो बड़े अच्छे से ब्रेड के ऊपर फैला सकते हैं. तो मुझे आशा है की आपको मेरी यह चटनी की रेसिपी पसंद आएगी .  
मेरा कुकिंग का यूट्यूब चैनल है  Youtube.com/VaishaliKahale तो आप इसे जरूर सब्सक्राइब करें . मैंने इस कच्चे आम की चटनी का वीडियो भी बनाया है आशा करती हूँ आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आएगी . 

Comments