Skip to main content

गाजर अदरक हरी मिर्च का झटफट अचार - Instant Carrot Ginger Chili Pickle Recipe

Carrot Ginger Chili Pickle Recipe

गाजर के अचार की रेसिपी बनाना बहुत ही आसान है और यह अचार की रेसिपी मैं हर दिन खाने की लिए बना रही हूँ मतलब यह एक इंस्टेंट अचार रेसिपी है इसे आप अभी बनाकर खा सकते हैं या फिर थोड़ा ओर स्वाद के लिए इसे एक-दो दिन बाद खायँगे तो इसका स्वाद ओर अच्छा हो जायेगा | सर्दियों के मौसम में गाजर बाजार में खूब मिलती है तो चलिए देखते हैं अचार बनाने का तरीका |
सामग्री - Ingredients for Carrot Pickle Recipe
  1. गाजर - 3-4
  2. हरी मिर्च - 6-7
  3. अदरक - 4-5" का टुकड़ा
  4. नमक - 2 Tsp
  5. पीली सरसों - 2-3 Tsp
  6. सिरका- 6-7 TSp

विधि - How to make Carrot Pickle Recipe

गाजर को धोकर छील कर 1- 1/2" पतले पतले डुकड़ों मे काट लें और सूखने के लिए एक सूती कपड़े मे रख दें ताकि गाजर की नमी सूख जाए | हरी मिर्च को भी धोकर पोंछ लें और पतले पतले डुकड़ों मे काट लें ओर इसकी नमी सूखा लें |  अदरक के भी पतले पतले लम्बाई मे टुकड़े काट लें  |

अब एक बाउल लें ओर इसमें कटे हुई गाजर , हरी मिर्च ओर अदरक डाल दें फिर इसमें नमक ओर पीली सरसों (राइ की दाल ) या ( काली राई पीसी हुई ) भी डाल सकते हैं |  फिर इसमें सिरका डाल दें आप सिरके की जगह नींबू का रस भी डाल सकते हैं |  फिर इसे अच्छे से मिक्स कर लें ओर लीजिए गाजर मिर्च अदरक का अचार बन कर तैयार है इसे आप एक सूखे जार मे डाल दें | 
यह अचार आप अभी भी खा सकते हैं लेकिन एक दो दिन मे जब गाजर थोड़ी सॉफ्ट हो जाएगी ओर सिरका ,अदरक, मिर्ची का स्वाद इसमें आएगा तो यह बहुत टेस्टी लगेगा | अचार (achar) खाने के स्वाद को दोगुना कर देता है गाजर का अचार (carrot pickle) बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट  होता है साथ ही ये बनाने में भी बहुत आसान है तो आप भी यह रेसिपी बनाकर देखें आपको पसंद आएगी ओर कमेंट भी जरूर करें

Note
1. अचार को निकालने के लिये हमेशा साफ और सूखे चमचे का प्रयोग करें.
2. सिरके की जगह नींबू रस भी डाल सकते हैं |

carrot pickle indian style, instant carrot pickle, carrot pickle recipe , carrot achar recipe by Vaishali, carrot pickle , quick carrot pickle recipe, carrot pickle in vinegar, carrot pickle in vinegar indian style 

Comments